
आज 30 जनवरी 2026 को गोस्सनर कॉलेज मास कम्युनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन विभाग के विभागीय न्यूज़लेटर गोस्सनर टाइम्स के दसवें संस्करण का विमोचन प्रो इंचार्ज प्रो इलानी पूर्ति के द्वारा किया गया। यह न्यूज़लेटर जुलाई से दिसंबर 2025 माह की गतिविधियों पर आधारित है, जिसमें विभाग द्वारा आयोजित शैक्षणिक भ्रमण, विशेष सत्र, कार्यशाला , डॉक्यूमेंट्री शूट,एवं अन्य अकादमिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई है।
इस अवसर पर प्रो इंचार्ज प्रो इलानी पूर्ति ने कहा कि ” मास कम्युनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन विभाग के विद्यार्थियों का यह प्रयास वास्तव में बहुत सराहनीय हैं। पढ़ाई के साथ साथ प्रैक्टिकल ज्ञान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का हौसला देती है । मै सभी से कहना चाहूंगी परिस्थितियाँ चाहे जैसी भी हों, हम कहीं से भी और किसी भी स्थिति में कुछ न कुछ सीख सकते हैं। हमारे जीवन में जो भी घटनाएँ घटती हैं, वे हमें कोई न कोई सीख अवश्य देती हैं। सीख और अनुभव हमें एक अच्छा नागरिक बनने के लिए भी प्रोत्साहित करती हैं। विद्यार्थियों का यह प्रयास बहुत अच्छा लग रहा है।
मैं विद्यार्थियों से यह भी कहना चाहती हूँ कि आपको सफलता की सीढ़ियाँ धीरे-धीरे चढ़नी हैं, कभी भी छलांग नहीं लगानी चाहिए। जब आप छोटी छोटी बातों पर ध्यान देंगे तो निश्चित तौर पर सफल होंगे और कामयाबी की बुलंदियों को छुएंगे ।

“प्रो महिमा गोल्डेन ने कहा कि विभाग द्वारा प्रकाशित यह न्यूज़लेटर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है। यह न्यूज़लेटर विभाग की ओर से प्रत्येक छह माह में तैयार किया जाता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसका लेखन और संपादन पूरी तरह विद्यार्थियों द्वारा किया जाता है, जिससे उन्हें पत्रकारिता से जुड़े लेखन, संपादन और टीमवर्क की व्यावहारिक समझ प्राप्त होती है।”
संपादक मंडल में सेमेस्टर 4 की कशफ, साक्षी, अदिति, अमीषा , हर्ष , रश्मि, अनूप, आकाशदीप शामिल थे। न्यूज़लेटर का संपादन अनूप अलेक्जेंडर , एवं शोध कार्य रश्मि द्वारा किया गया। लेखन कार्य कशफ, साक्षी, आकाशदीप, अदिति, अमीषा एवं हर्ष के द्वारा किया गया।
यह न्यूज़लेटर विभाग की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को दर्शाने के साथ-साथ विद्यार्थियों की लेखनकला, संपादन और शोध क्षमता को दर्शाता है ।
Newsletter Vol. 10
संपादक मण्डल की सदस्य कशफ आरा-
” इस बार मुझे गोस्सनर टाइम्स न्यूज़लेटर के दसवें संस्करण के लेखन में कंटेंट राइटर के रूप में काम करने का अवसर मिला। यह मेरे लिए एक अच्छा और सीखने वाला अनुभव रहा। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, कंटेंट चयन और टीमवर्क की व्यावहारिक समझ मिली, जो मेरे मीडिया अध्ययन के लिए उपयोगी साबित हुई।”
संपादक मण्डल की सदस्य रश्मि कुमारी ने कहा कि गोस्सनर टाइम्स न्यूजलेटर में काम करना मेरे लिए सीखने वाला अनुभव रहा। इस दौरान खबर से जुड़ी शोध की ,जिसने मेरी रिसर्च स्किल को ओर मजबूत किया।
संपादक मण्डल की सदस्य अदिति शर्मा
” न्यूजलेटर में मुझे काम करते हुए समझ आया कि किसी कार्यक्रम को शब्दों में कैसे ढाला जाता है।इस दौरान मैंने ऑब्ज़र्वेशन, साफ़ भाषा और टीमवर्क का महत्व सीखा। यह अनुभव मेरे न्यूज़ राइटिंग के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रहा | ”
संपादक मण्डल की सदस्य साक्षी पाण्डेय,
“इस दौरान मैंने न्यूज़लेटर लेखन की बारीकियाँ सीखीं और आपकी टीम के साथ मिलकर काम करने का अनुभव बेहद शानदार और प्रेरणादायक रहा।”
इस अवसर प्रो विभाग की कोर्स कॉर्डिनेटर प्रो आशा रानी केरकेट्टा, डॉ मृदुला खेस,प्रो संतोष कुमार, प्रो अनुज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।


