
देश का युवा केवल वोट बैंक नहीं है, बल्कि वह देश का आने वाला कल है। अगर देश को सच में एक बेहतर भविष्य चाहिए, तो सरकार को देश के युवाओं पर खास ध्यान देना होगा। इसके साथ ही, युवाओं को भी अपने ऊपर और देश के हित के बारे में सोचना पड़ेगा।
युवाओं को नशे से दूर रहना होगा क्योंकि “जहाँ नशा है, वहाँ नाश है।”
इसके साथ ही, अगर देश को सच में ‘विश्वगुरु’ बनाना है, तो हमें जाति और धर्म के नाम पर बँटना बंद करना पड़ेगा। देश के युवाओं को उन मुद्दों पर खास ध्यान देना होगा, जिससे देश का भविष्य उज्ज्वल हो सके—जैसे स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा तथा समानता। इन सब चीजों को बढ़ावा देने के लिए हमें युवा नेताओं को सामने लाना होगा, क्योंकि वे इन मुद्दों को बेहतर समझते हैं।
हमारे देश में कुछ युवा नेता हैं, जो देश के हित तथा उन मुद्दों पर बात और काम करते हैं जिनकी हमें ज़रूरत है, जैसे— चिराग पासवान, राघव चड्ढा, राहुल गांधी एवं जयराम महतो।
युवाओं की सोच
युवाओं की सोच है कि देश की एकता आगे बढ़े तथा वे भी राजनीति में आगे आएँ और देश को आगे बढ़ाने में अपनी पूर्ण भूमिका निभाएँ।
समस्या
देखा जाए तो युवा राजनीति में आगे बढ़ना तो चाह रहे हैं, लेकिन उन्हें अवसर प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं। जो लोग पदों पर बैठे हैं, अक्सर उनकी ही अगली पीढ़ी को मौका मिलता है।
और जो इसके बिल्कुल योग्य हैं, उन्हें पीछे कर दिया जाता है।
Mohit Khalkho
roll no. 41
sem 1
Gossner Cine Fest 5.0 – Open for Submissions
Gossner Cine Fest 5.0 is the flagship student film festival organised by the Department of Mass Communication and Video Production at Gossner College, Ranchi. The festival will be held from 9th to 11th April 2026 and aims to promote independent filmmaking, student cinema, and regional storytelling.
The festival invites submissions in categories such as short films, documentaries, and student projects. Selected films will be screened before a live audience, followed by interactive sessions and expert feedback. Media professionals and guest speakers will also participate in panel discussions and workshops.
🎬 Open for Submissions
🗓 Last Date: 31st March 2026
CLICK HERE TO SUBMIT
Gossner Cine Fest 5.0 offers young filmmakers a platform to showcase their creativity, gain industry exposure, and connect with fellow storytellers.


